संभागायुक्त ने अस्पताल भवन का किया निरीक्षण….

गंडई पंडरिया साल्हेवारा।  दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बीते दिनों दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। श्री राठौर ने साल्हेवारा में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।



उन्होंने डॉ प्रकाश वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण को जल्द पूर्ण किया जाए,उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एसडीएम अविनाश ठाकुर को शेष कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए,इस दौरान पटवारी राजेन्द्र साहू, सरपंच दशरथ पटेल, प्रवीण गायकवाड सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी