गंडई-पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विशेसर साहू तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी की अनुशंसा पर गंडई मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भानुप्रताप साहू ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप साहू ने किया कार्यकारिणी विस्तार
इस विस्तार का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा एवं समर्पण को बढ़ावा देना है। कार्यकारिणी के विस्तार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वर्गों के युवाओं को स्थान दिया गया है। नए गठन के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और युवा कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी









