छुईखदान में ऑनलाइन सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार, मोबाइल व सबूत जब्त



छुईखदान केसीजी । जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, ऑनलाइन सट्टा खेल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरीपारा निवासी एक युवक मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है, सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छुईखदान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, आरोपी के घर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी कर रेड की।



इस दौरान पुलिस ने आरोपी नागेश मोहबे उर्फ अरूण (उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13 टिकरीपारा, छुईखदान को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से एक पुराना एंड्रॉयड मोबाइल फोन (रेडमी 9आई, कीमत लगभग 3000 रुपये) जब्त किया गया,मोबाइल की जांच में सट्टापट्टी से संबंधित अंकों और रुपयों के लेन-देन के व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट (कुल 69) बरामद हुए।



मामले में साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा वैधानिक कार्रवाई की गई,इस पूरी कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ और साइबर सेल केसीजी का सराहनीय योगदान रहा,पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।