LPG उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू: अब तय अंतराल के बाद ही होगी अगली बुकिंग

रायपुर। घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए तेल कंपनियों ने बुकिंग से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है, Indian Oil Corporation समेत अन्य गैस कंपनियों ने सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए न्यूनतम समय अंतराल तय कर दिया है, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाना और वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना हो,नए नियम के मुताबिक अब उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के तुरंत बाद अगला सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे, जिन उपभोक्ताओं के पास एक ही सिलेंडर वाला कनेक्शन है, उन्हें अगली बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं दो सिलेंडर वाले कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को 35 दिन का अंतराल रखना अनिवार्य किया गया है।



इसी तरह Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए अगली रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन तय किया गया है, कंपनियों का कहना है कि इस कदम से सिलेंडरों के अनियमित उपयोग और अवैध बिक्री पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी,यह नया नियम 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर लागू होगा,उपभोक्ता पहले की तरह मोबाइल ऐप, वेबसाइट या गैस एजेंसी के माध्यम से सिलेंडर बुक करा सकेंगे,कंपनियों के अनुसार इस बदलाव से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि गैस सिलेंडर सही समय पर वास्तविक उपभोक्ताओं तक पहुंचे और वितरण प्रणाली अधिक व्यवस्थित बनी रहे। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के एलपीजी उपभोक्ताओं पर इस नए नियम का सीधा असर पड़ेगा।