बिलासपुर / रायगढ़। बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के संभावित प्रकोप की खबर सामने आई है, जिसके बाद प्रशासनिक और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है, स्थिति को देखते हुए,आसपास के जिलों, खासकर रायगढ़ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है,जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से चूज़ों की सप्लाई रायगढ़ समेत अन्य जिलों में होती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, इसी कारण स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की अपील:
पोल्ट्री फार्म संचालक विशेष सावधानी बरतें
किसी भी पक्षी की असामान्य मौत या बीमारी की तुरंत सूचना दें
बिना जांच के बाहर से आए चूज़ों का उपयोग न करें
आम नागरिक भी सतर्क रहें और अफवाहों से बचें
अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है,और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं,आपसे अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते सतर्कता बरती जा सके।









