रायपुर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को होगी पुनः परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को रद्द कर दिया है, 14 मार्च को आयोजित इस परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही लीक होने की शिकायत सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था, जिसके चलते यह बड़ा निर्णय लिया गया,मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एनएसयूआई ने बोर्ड कार्यालय का घेराव कर परीक्षा रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच समिति का गठन किया, समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद पेपर लीक की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

शमंडल ने नई तिथि की घोषणा करते हुए बताया है कि अब 12वीं हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस फैसले से जहां कई छात्र निराश नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ छात्रों ने इसे सही कदम बताया है,उनका कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सबसे जरूरी है, और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।



मंडल ने यह भी आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।