बड़ी खबर: दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के मेंबर पापा राव समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 8 AK-47 के साथ पहुँचे

जगदलपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है,दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के मेंबर पापा राव के नेतृत्व में कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया है,इनमें 11 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं,जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ 8 AK-47 समेत अन्य आधुनिक हथियार भी लेकर पहुंचे हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।



सूत्रों के अनुसार, ये सभी नक्सली बुधवार को जगदलपुर में डिप्टी सीएम और बस्तर आईजी सुंदरराज पी के समक्ष औपचारिक रूप से सरेंडर कर सकते हैं। सरेंडर करने वालों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पापा राव के अलावा डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रैंक के नक्सली भी शामिल हैं।

विजय शर्मा गृहमंत्री छत्तीसगढ़


सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण अभियान नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है और इससे बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को कमजोर करने में मदद मिलेगी।