सक्ती। जिले में मनरेगा कार्यों में बड़ी अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है, ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत डभरा के मामले में तकनीकी सहायक संजय धिरहे की सेवा समाप्त कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत करीब 19.28 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई थी, जांच में सामने आया कि बिना काम किए ही कागजों में कार्य दिखाकर राशि का गबन किया गया, साथ ही कार्यों के मूल्यांकन में भी गंभीर लापरवाही पाई गई।
इस पूरे मामले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए, छत्तीसगढ़ संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत संजय धिरहे की सेवा समाप्त कर दी,प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मनरेगा में गड़बड़ी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









