रायपुर में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती…..

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 23 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती की जाएगी,इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 100 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी,जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। निजी कंपनी Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर के लगभग 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।



इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है,चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 14 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा,इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना होगा, साथ ही रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है,जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।