गंडई पंडरिया। गंडई में चैत्र नवरात्र का शुभारंभ कल से हो चुका है, मंदिरों में ज्योति कलशों की स्थापना के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है, माँ गंगई मंदिर गंडई में इस चैत्र नवरात्र भक्तों द्वारा मनोकामना के साथ महाराज से मिली जानकारी अनुसार 833, ज्योति प्रज्ज्वलित किये गए है,वहीं नगर से 3 किलो मीटर दूर भड़भडी जंगल में स्थित मां दूरपता मंदिर में भी मिली जानकारी अनुसार लगभग 50 के आस – पास ज्योति पज्जवलित हुई है, और प्रथम दिन मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा लोग माँ गंगई माता के दर्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहे, वहीं मंदिर के पुजारी एवं समिति के सदस्यों द्वारा अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ज्योत प्रज्ज्वलित किये गए।

माँ गंगई मंदिर में अनेक भक्तों की भी आस्था है स्थानीय ही नहीं बल्कि आस – पास क्षेत्र एवं गाँव में रह रहे प्रवासी लोग भी माता के मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलित करवाते है, यही नही नवरात्र के नौ दिनों तक बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते है,माँ गंगई मंदिर समस्त भक्तों को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए बताया कि माँ गंगई मंदिर बहुत ही नगर की प्रसिद्ध पुरातन है, एवं नौ दिन तक बड़ी संख्या में भक्तों की आस्था का केंद्र भी लगा रहता है, और कोई कुछ न कुछ देके जाते हैं, बनने के बाद इस मंदिर में लगातार नए निर्माण एवं मंदिर के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी









