बलरामपुर। जिले के बरतीकलॉ में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया,जनता की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, शिविर के दौरान कुछ मुद्दों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच मतभेद उभर आए,यह विवाद इतना बढ़ गया कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नाराज होकर शिविर का सामूहिक बहिष्कार कर दिया,घटना के बाद शिविर की कार्यवाही प्रभावित हुई और लोगों में भी असमंजस की स्थिति बन गई,स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के टकराव से उनके समस्याओं के समाधान पर सीधा असर पड़ता है।
यह घटना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी को उजागर करती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब सिस्टम के दो प्रमुख स्तंभों के बीच ही समन्वय नहीं होगा, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे सुनिश्चित किया जाएगा।









