रायपुर। रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ठहरी युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है,मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सिद्धि विनायक होटल में ठहरी एक युवती ने बुधवार दोपहर अपने कमरे से छलांग लगा दी, बताया जा रहा है कि युवती होटल के रूम नंबर 405 में रुकी हुई थी, और वहीं से उसने नीचे छलांग लगाई।

छलांग लगाने के बाद युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,मौके से पुलिस को होटल के कमरे की चाबी भी बरामद हुई है, जिससे युवती के ठहरने की पुष्टि हुई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे।









