बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है, आवास की राशि में गबन करने के आरोप में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने 7 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का गबन किया, कुल मिलाकर 10 लाख 5881 रुपए की वित्तीय हेराफेरी की गई है।
इस मामले की शिकायत जनपद पंचायत के सीईओ वेद प्रकाश पांडे द्वारा शंकरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी,शिकायत के बाद जांच शुरू की गई, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,शंकरगढ़ पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।










