चैत्र नवरात्रि: बूढ़ी माई मंदिर में तैयारियां पूरी, अभिजीत मुहूर्त में होगी, विधि-विधान से पूजा

रायगढ़। चैत्र नवरात्रि को लेकर शहर की नगर देवी बूढ़ी माई मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं,मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और आस्था के दीप जलाने की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा,मंदिर के पुजारी योगेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ का पूजन अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा, इस दौरान माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।



चैत्र माह में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में गर्मी से बचाव के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर बूढ़ी माई मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।