गंडई पंडरिया। गंडई से साल्हेवारा रोड पर स्थित डोंगेश्वर महादेव मंदिर चोड़राधाम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि की अवसर पर 19 मार्च गुरूवार को मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जायेगी, विदित हो कि चोड़राधाम क्षेत्र की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है जो मुख्य सड़क मार्ग से एक किलोमीटर दूर है।

यहां तक पहुंचने के लिए कच्ची रोड है जहां कई गड्ढे हैं,बरसात में रोड कीचड़ से भरा होता है, इसके कारण श्रद्धालुओं को यहां तक पहुंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है,चोड़राधाम सेवा समिति के सचिव गणेश राम वर्मा ने बताया कि पक्की रोड निर्माण के लिए अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों से पिछले कई सालों से गुहार लगा रहे हैं,किन्तु आज तक रोड नहीं बना, अधिकारी इस पर ध्यान दे , हर साल यहाँ मेला लगता भक्तो का अगर रोड इसी तरह रही, तो भक्तजनों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा यहाँ की रोड जल्दी बनना चाहिए।
रिपोर्टर : राशीद जमाल सिद्दीकी









