शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड निर्माण सुनिश्चित करें :– कलेक्टर

खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,  कलेक्टर ने समग्र शिक्षा अंतर्गत अप्रारंभ  कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, साथ ही आयुष्मान, आभा एवं वय वंदन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश


बैठक में जल संरक्षण के तहत जल शक्ति अभियान अंतर्गत “कैच द रेन” अभियान की प्रगति, पीएम सूर्यघर योजना में सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या बढ़ाने तथा धान उठाव की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई, पीएम श्री स्कूल योजना के उद्देश्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिस पर कलेक्टर ने गुणवत्ता युक्त क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में विभागीय योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा,इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायत, कलेक्टर जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल में प्राप्त आवेदनों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

समय-सीमा बैठक में योजनाओं व विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा
 कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने पर विशेष जोर दिया,इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी