जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

खैरागढ़। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई,कलेक्टर ने सड़कों पर निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा प्रमुख स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

गौठान व गौधाम योजना से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की पहल



कलेक्टर चंद्रवाल ने आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए गौठान योजना को प्रभावी बनाने तथा शहर में गौधाम योजना प्रारंभ करने हेतु,कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

युवाओं में जागरूकता और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल

बैठक में रेस ड्राइविंग करने वाले युवाओं एवं किशोरों को उनके पालकों के साथ बुलाकर समझाइश देने तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया, कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा के लिए व्यवहार परिवर्तन, जनभागीदारी एवं विभागों के समन्वित प्रयासों को आवश्यक बताते हुए सभी संबंधित विभागों को प्रत्येक माह की 5 तारीख तक कार्यवाही प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर  सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी