बलरामपुर। प्रदेश में एलपीजी गैस की कथित किल्लत को लेकर उठ रहे,सवालों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की कोई वास्तविक किल्लत नहीं है, और विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और कहीं भी गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी, उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति को लेकर भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं,मुख्यमंत्री के अनुसार ईरान से एलपीजी लेकर दो जहाज भारत के लिए रवाना हो चुके हैं, जो कल या परसों तक पहुंचने वाले हैं,उन्होंने कहा कि यदि कहीं थोड़ी बहुत कमी की स्थिति बनती भी है,तो उसकी पूर्ति जल्द कर दी जाएगी,सरकार पूरी तरह से तैयार है और आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए गैस किल्लत की अफवाह फैला रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसी कोई गंभीर समस्या नहीं है। सरकार प्रदेश में गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है।









