ठेलकाडीह/केसीजी । अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना टेलकाडीह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पौवा अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात करीब 12 बजे थाना टेलकाडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 125 (क्रमांक CG08-BA-0441) में बोरी में भरकर अवैध शराब ग्राम मोहरा से ग्राम सिरसाही की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम सिरसाही पुरानापारा प्रवेश द्वार के पास नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी के दौरान बताए गए हुलिये के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम धर्मेन्द्र वर्मा (25 वर्ष) पिता मंजीर वर्मा, निवासी ग्राम सिरसाही थाना टेलकाडीह जिला केसीजी बताया,पुलिस ने आरोपी के पास रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली, जिसमें से
34 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की
08 पौवा एमडी ब्लेंडेड व्हिस्की
04 पौवा सेंडिकेट व्हिस्की
02 पौवा आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की
01 पौवा बाचे टू गोवा व्हिस्की
01 पौवा सुपर जिल्सन फाइन व्हिस्की

कुल 50 पौवा अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9 बल्क लीटर और कीमत करीब 6000 रुपये आंकी गई,शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 45/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 13 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, केसीजी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर : राशीद जमाल सिद्दीकी









