रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं,पहले दुर्ग जिले के समोदा में एक भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती मिलने का मामला सामने आया था, इसके बाद बलरामपुर जिले के त्रिपुरी गांव में भी अफीम की खेती का खुलासा हुआ था,अब बलरामपुर जिले के ही खजुरी पंचायत में लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती होने का पर्दाफाश हुआ है,जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अभी तक “सुशासन” के “अफीम स्टार्टअप” की तीन ब्रांच का पर्दाफाश हो चुका है—
समोदा (दुर्ग)
त्रिपुरी (बलरामपुर)
खजुरी पंचायत (बलरामपुर)

उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में “सूखे नशे” का कारोबार जारी है,और धीरे-धीरे इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस गिरोह के “सरगना” को जनता पहचान रही है,अफीम की खेती के लगातार सामने आ रहे, मामलों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है,वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।










