रायगढ़। शहर में 15 मार्च को कुलदेवी देवसर वाली दुर्गा माता का भव्य दरबार सजने जा रहा है,इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है,कार्यक्रम का आयोजन होटल ट्रिनिटी में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है,आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे देवसर मंदिर (सिटी कोतवाली के सामने) से ध्वज यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ होगी,धूमधाम से निकाली जाने वाली यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए होटल ट्रिनिटी पहुंचेगी, जहां यात्रा का विश्राम होगा।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से माता का भव्य मंगल पाठ प्रारंभ होगा, इस मंगल पाठ का वाचन मुंबई से आए प्रसिद्ध पाठ वाचक रामावतार अग्रवाल और कोलकाता से अनिल शर्मा द्वारा किया जाएगा, साथ ही कोलकाता से मंदिरा एवं उनके ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से धार्मिक प्रस्तुति भी दी जाएगी,मंगल पाठ के विश्राम के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन भी किया गया है,आयोजन समिति ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।










