बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार – 4.75 करोड़ से अधिक की अफीम जब्त

बलरामपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती के बड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और जशपुर जिले के अलावा झारखंड और बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।



जानकारी के अनुसार कुसमी क्षेत्र में करीब 3.67 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की टीम ने खेतों में लगी अफीम की फसल को नष्ट करते हुए 4344 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है।



जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है, मामले में कुसमी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजेंद्र कटारा कलेक्टर बलरामपुर



फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।