ऑपरेशन ‘अंकुश’ में बड़ी सफलता: फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास छापेमारी कर पकड़ा उसके कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया गया है,पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर चक्रधरनगर थाना और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी की थी, यहां विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल को मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जांच में पता चला कि आरोपी क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे।


पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और सट्टा से प्राप्त दो हजार रुपये नगद जब्त किए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करने की बात स्वीकार की थी।

घटना के बाद से गगन अग्रवाल फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ है,सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही,एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।