बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला, देर शाम तक हो सकता है,बड़ा खुलासा……

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है, मामले में देर शाम तक बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है,जानकारी के अनुसार अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,जांच के आधार पर इस मामले के मास्टरमाइंड सहित कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।



मौके पर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है,पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध खेती के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।,इधर, अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है और संभावना जताई जा रही है कि यह मामला विधानसभा में भी उठ सकता है।