बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, त्रिपुरी गांव में दो एकड़ में लगी फसल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है, कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने की जानकारी मिली है, सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जमीन को लीज पर लेकर एक बाहरी व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी, खेत में बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे पाए गए हैं, जिसे देखकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।



पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि अफीम की खेती से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है,और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,मामला सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।