“गांव को बिगाड़ रहे हो” कहकर की बेरहमी से पिटाई, ठेकेदार की मौत—पुलिस की त्वरित कार्रवाई



खैरागढ़/ केसीजी।  खैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले में केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं घटना में शामिल 2 विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लिया गया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना खैरागढ़ में दर्ज मर्ग क्रमांक 29/2026 धारा 194 बीएनएस की जांच के दौरान सामने आया कि मृतक तुलाराम पटेल (45 वर्ष), पिता कार्तिक राम पटेल, निवासी किल्लापारा वार्ड नंबर 11 खैरागढ़, बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था,उसके साथ ग्राम गाडाडीह की एक महिला मजदूर के रूप में काम करती थी, जिसे वह कभी-कभी शाम के समय मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था।



बताया जा रहा है कि 8 मार्च 2026 की शाम तुलाराम पटेल उक्त महिला को छोड़ने ग्राम गाडाडीह गया था, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अवैध संबंध के शक में उसे घेर लिया और यह कहते हुए कि “तुम यहां क्यों आते हो, गांव को बिगाड़ रहे हो”, उसके साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की मारपीट में तुलाराम के चेहरे और शरीर में गंभीर चोटें आईं,घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के संबंध में पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत धारा 103(2), 190, 191(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, मामले में आगे की विवेचना जारी है।



गिरफ्तार आरोपी

1. कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35 वर्ष), पिता पल्टू यादव


2. समय यादव (45 वर्ष), पिता पल्टू यादव


3. आशीष यादव उर्फ बोदू (42 वर्ष), पिता स्व. अगनू यादव


4. रूपलाल वर्मा (26 वर्ष), पिता सुरेश वर्मा


5. पल्टन वर्मा (60 वर्ष), पिता स्व. भारत वर्मा


6. पवन वर्मा (35 वर्ष), पिता स्व. बंजु वर्मा

साथ ही घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी आरोपी ग्राम गाडाडीह, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी