अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस का सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित……!!

रायगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में वर्षभर अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्धांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी तथा आरआई अमित सिंह उपस्थित रहे, सभी अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में नारी सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बन रही हैं। आज महिलाएं पुलिस, सेना सहित कई ऐसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें पहले पुरुष प्रधान माना जाता था। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।



कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया और विभाग के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया,इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस की ओर से “हेलो सिस्टर” नाम से महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम के गठन की घोषणा भी की इस एक्सक्लूसिव टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। टीम के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर 9479270533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा जिले में कहीं से भी कोई महिला पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी।

शशि मोहन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़



कार्यक्रम में जिन महिला अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार, श्यामा सिदार सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं।