कांग्रेस में अंतःकलह तेज, जिला महामंत्री व तातापानी मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बलरामपुर ।  जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है, कांग्रेस संगठन के जिला महामंत्री एवं तातापानी मंडल अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है,उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद जिले की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है,वायरल इस्तीफा पत्र में जिला महामंत्री ने संगठन में लगातार उपेक्षा और अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है,उन्होंने कहा है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी नहीं मिल रही है, जिससे आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।



वहीं इस्तीफा पत्र के सामने आने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी पत्र जारी कर जवाब दिया है, अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पदाधिकारी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं रहते थे और संगठनात्मक कार्यों में अपेक्षित सहयोग भी नहीं कर रहे थे,इस पूरे घटनाक्रम के बाद बलरामपुर कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है और आगे संगठन की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।