दुर्ग में 5.62 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, रातभर खेत की निगरानी करती रही, पुलिस…….

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है,शुक्रवार को खुलासा होने के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है, करीब 5.62 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती की जा रही थी,शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी खेत में लगे अफीम के पौधों की निगरानी करते रहे,मामले की गंभीरता को देखते हुए, शुक्रवार रात कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, वहीं शनिवार सुबह से आईजी, एडीएम, तहसीलदार और एफएसएल की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पहुंच गई,और खेत का निरीक्षण किया।



जानकारी के अनुसार यह खेत ग्राम समोदा के मुख्य मार्ग से लगभग सात किलोमीटर अंदर स्थित है, और समोदा व झेंझरी गांव के बीच आता है,अवैध खेती की खबर फैलते ही समोदा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे, हालांकि पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण लोगों को मुख्य मार्ग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई,फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है,और यह पता लगाया जा रहा है कि अफीम की खेती किसके द्वारा और कब से की जा रही थी।

रिपोर्टर :राशीद जमाल सिद्दीकी