रंगों का पर्व: नगर व ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मना रंगोत्सव, दिया एकता और भाईचारे का संदेश

गंडई/पंडरिया । नगर सहित पूरे अंचल में बुधवार 4 मार्च को होली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया, नगर के विभिन्न स्थानों पर दो दिन पहले विधि-विधान से होलिका दहन किया गया था,होली के दिन लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर “बुरा ना मानो होली है” कहते हुए एक-दूसरे को गले लगाया और पर्व का आनंद लिया।



सोशल मीडिया पर भी होली की धूम देखने को मिली, जहां लोगों ने अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें और वीडियो साझा कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं, इस वर्ष होली पूरे देश में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाई गई, जिसने प्रेम और एकता का संदेश और मजबूत किया,सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिला, जो सुबह से ही रंगों में सराबोर नजर आए। वहीं नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की सख्त व्यवस्था भी रही। पुलिस अधिकारियों ने तैनात पॉइंट पर लगातार भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते होली पर्व के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी