होली के दिन युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तारपुराने विवाद में चापड़ और डंडे से किया था हमला, पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी

रायगढ़ । होली के दिन युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को थाना कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं,पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त चापड़ और डंडा भी जब्त कर लिया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को होली के दिन थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के किरोडीमल नगर में वासु महंत के साथ सुभाष चंद्र निषाद और एक अन्य किशोर द्वारा मारपीट की गई थी। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी तुषार दास महंत ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।



घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मिलने पर उन्होंने थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। वहीं घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई,जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर की ओर फरार हो गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने रायपुर में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी किरोडीमल नगर में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सुभाष चंद्र निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया।

सुशांतो बनर्जी  डीएसपी रायगढ़



पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुराने विवाद के कारण हमला करना स्वीकार किया है,आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और डंडा भी बरामद कर लिया गया,गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद्र निषाद (25 वर्ष) पिता हरी चंद्र निषाद निवासी शांति नगर वार्ड नंबर 9 किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ का रहने वाला है,इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, चुडामणी गुप्ता और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही,एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में गुंडागर्दी या कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।