बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,मिली जानकारी के अनुसार परसडीहा निवासी प्रतोष पटेल, जो पेशे से शिक्षक है, पर आरोप है कि उसने घर से बाहर बाथरूम के लिए निकली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने वाड्रफनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की जांच के दौरान आरोपी प्रतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया,पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया,फिलहाल मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।








