गंडई पंडरिया। नगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से गंडई नगर पंचायत के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई,बैठक में आरक्षी केंद्र के प्रमुख टीआई राजेश देवदास ने ग्रामों के कोतवालों को विशेष निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,इस अवसर पर एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार नेहा ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि होली के दौरान किसी भी ऐसे रंग या गुलाल का उपयोग न किया जाए जिससे किसी के स्वास्थ्य या चेहरे को नुकसान पहुंचे, साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
प्रशासन ने अपील की कि:
होली पर्व भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं।

जिन लोगों को रंगों से ऐतराज है, उन पर जबरन रंग न डालें।
किसी भी तरह की अफवाह या विवाद से बचें।
अधिकारियों ने कहा कि गंडई नगर भाईचारे और आपसी सद्भाव के लिए जाना जाता है, और इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है,बैठक में अय्यूब कुरैशी, यतीश कुंजाम, साकेत दुबे, नारायण चतुर्वेदी, क्रांति ताम्रकार, मोइन खान, परवेज खान, इमरान खान, सादिक खान, पत्रकारगण एवं नगर पंचायत गंडई के स्टाफ सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे,अंत में सभी ने मिलकर होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी









