गंडई KCG। छत्तीसगढ़ के जिला KCG अंतर्गत थाना गंडई पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस ने शेख वसीम उर्फ आयुष खान (18 वर्ष), पिता स्व. शेख जावेद, निवासी वार्ड नं. 06, गंडई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
मामले का विवरण
दिनांक 27.10.2025 को प्रार्थी श्याम लाल चातर बिदनी (58 वर्ष), निवासी पशु चिकित्सालय गंडई, ने थाना गंडई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24.10.2025 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा पशु चिकित्सालय के कार्यालय का ताला तोड़कर वहां से—

कम्प्यूटर मॉनिटर
सीपीयू
पेन ड्राइव
डूल पम्प
चोरी कर लिया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹13,600 है,रिपोर्ट पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 375/25 धारा 331, 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मुखबिर की सूचना से खुलासा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ने चोरी का सामान अपने घर के पीछे बाड़ी में बनी झोपड़ी में एक बड़ी पेटी में छुपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जो सही पाई गई,तलाशी के दौरान झोपड़ी में रखी पेटी से सभी चोरी के सामान बरामद कर लिए गए।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है, गंडई पुलिस की इस सफलता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी









