अपराध से तौबा करें बदमाश, नहीं तो होगी, कठोर कार्रवाई :- एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक निगरानी, गुंडा एवं आदतन बदमाशों की परेड ली, इस दौरान उन्होंने सभी को अंतिम चेतावनी देते हुए, अपराध छोड़कर सम्मानजनक जीवन अपनाने की अपील की।

100 से अधिक निगरानी बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनी

एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिन्हित बदमाश अपराधों से तौबा करें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें, अन्यथा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे कि थानों के रिकॉर्ड में दर्ज बदमाशों को बुलाकर समझाइश दी जाए, इसी क्रम में पहले थानों में “बदमाशों की क्लास” ली गई और बाद में सभी को एसपी कार्यालय में उपस्थित कराया गया।



कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नशा छोड़ने, बुरी संगत से दूर रहने और जीवन की नई शुरुआत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नशा मुक्ति, पुनर्वास एवं रोजगार के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा,उन्होंने यह भी कहा कि जिन व्यक्तियों के विरुद्ध लंबे समय से कोई शिकायत नहीं है, उनके रिकॉर्ड का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी,एसएसपी ने सभी को चेतावनी दी कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, छेड़खानी या संदिग्ध गतिविधि में शामिल न हों। कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

शशि मोहन सिंह एसएसपी रायगढ़


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित विभिन्न थानों के प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे,कार्यक्रम के अंत में एसएसपी की अपील पर उपस्थित बदमाशों ने अपराध छोड़ने का संकल्प लिया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।