दिग्विजय सिंह आज रायपुर दौरे पर, अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगे, शामिल

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं,वे दोपहर 2:40 बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे,श्री सिंह रायपुर में अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता नीति के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।



कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, माना जा रहा है कि इस अवसर पर दिग्विजय सिंह तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण विचार रख सकते हैं,दौरे के दौरान उनका स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।