केसीजी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) के प्रथम आगमन पर मंडल स्तर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,यह आयोजन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला क्षेत्र में युवा मोर्चा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बालकृष्ण जंघेल (युवा मोर्चा अध्यक्ष, मां नर्मदा मंडल), भानु प्रताप साहू (अध्यक्ष, गंडई मंडल), ऋषभ सिंह (महामंत्री मंडल), अनीश दादू (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो खैरागढ़), कमलेश साहू, पवन कुमार, वेदांश सिंह, मोनू बहादुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा मंडल सल्हेवारा के अध्यक्ष चमन राज वर्मा जी ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू, जिला भाजपा सह-कोषाध्यक्ष ललित सोनी, महामंत्री महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस ठाकरे, महिला मोर्चा की सकून यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर जयघोष के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया,अपने संबोधन में आयश सिंह (बोनी) ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन राज वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन के मार्गदर्शन में क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा,कार्यक्रम पूरे उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य रहा।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी










