होली पर छत्तीसगढ़ में ड्राई डे: 4 मार्च को सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद….

रायपुर। होली पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है, इस दिन सभी शराब दुकानें, बार और मदिरा से जुड़े अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे,इस संबंध में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है,आदेश के अनुसार, होली के दिन देशी और विदेशी मदिरा की सभी फुटकर दुकानों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी,आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है या अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,विभाग ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्य करें,होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। साथ ही, प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं।