गंडई। होली पर्व पर शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर गंडई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न मनु चंदेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य तिरंगा चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया,प्रदर्शनकारी गंडई स्थित विश्राम गृह से नारेबाजी करते हुए तिरंगा चौक पहुंचे, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए, कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा सरकार प्रदेश को शराब के सहारे चलाना चाहती है,और होली जैसे पवित्र पर्व पर भी शराब दुकानें खोलकर जनता को नशे की ओर धकेल रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने कहा कि यह सरकार सिर्फ शराब बेचकर राजस्व कमाने में लगी है, होली जैसे त्योहार पर शराब बिक्री की अनुमति देना जनभावनाओं के खिलाफ है,ब्लॉक अध्यक्ष मनु चंदेल ने कहा कि मौजूदा सरकार में आम जनता खुश नहीं है, यह सरकार सिर्फ दारू बेचकर सत्ता चलाना जानती है, कांग्रेस चाहती है कि लोग बिना नशे के होली मनाएं, लेकिन सरकार लोगों को नशे में डुबोना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद ताम्रकार, संजीव सिंह चंदेल, पार्षद दिलीप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, मोहसिन खान, अमन सोनी, रणजीत सिंह चंदेल, अमित टंडन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे,महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता ठाकुर अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं,पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

पार्षद दिलीप ओगरे ने कहा कि जब प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार थी, तब भाजपा शराबबंदी की मांग करती थी। अब सत्ता में आने के बाद स्कूल बंद किए जा रहे हैं, और शराब की दुकानें खोली जा रही हैं,यह सरकार गरीब, मजदूर और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि होली पर शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हित में लगातार आवाज उठाती रहेगी,यह पूरा विरोध प्रदर्शन गंडई में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी देखने को मिली।
रिपोर्टर :राशीद जमाल सिद्दीकी










