कटघोरा /कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत विजयपुर ग्राम पंचायत स्थित सदभावना भवन में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, इस आयोजन में प्रदेश, संभाग और जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही,कार्यक्रम में कवियों, वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, साड़ी एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया, ग्रामीणों की भारी उपस्थिति और सामूहिक भोज ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की अहम भूमिका – प्रेमचंद पटेल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सशक्त और निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की रीढ़ होती है,पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं,इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं सभापति सुष्मा रवि रजक की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पत्रकार समाज और सरकार के सेतु हैं – आर.डी. गुप्ता
संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर. डी. गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता का परिचय दिया,
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं,वे जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का माध्यम हैं, यदि किसी पत्रकार को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया, तो संगठन सड़क से सरकार तक संघर्ष करने को तैयार रहेगा।

प्रभावशाली मंच संचालन, अनुशासित आयोजन
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभावशाली और ऊर्जावान रहा। संचालक की ओजस्वी वाणी ने पूरे कार्यक्रम को अंत तक रोचक बनाए रखा,जिला कोरबा की टीम ने महीनों की तैयारी और बेहतर समन्वय से आयोजन को सफल बनाया उनकी कार्यशैली और संगठन क्षमता की चारों ओर सराहना हुई।

सम्मान से बढ़ा सामाजिक समरसता का संदेश
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, विशेषकर सफाई कर्मचारियों, को सम्मानित कर समाज में सम्मान और सद्भाव का संदेश दिया गया,ग्रामीणों ने ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की मांग की नववर्ष की शुरुआत विजयपुर में एकता, सहयोग और सम्मान के संदेश के साथ हुई, जिससे पूरे क्षेत्र और प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
डी.सी. बघेल (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), प्रशांत गुप्ता (प्रदेश कोषाध्यक्ष), संदीप गुप्ता (प्रदेश सचिव), हनुमान अग्रवाल (प्रदेश सलाहकार), मनीष शर्मा, सतेंद्र बर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजय मोदी, कन्हैया यादव (संभाग अध्यक्ष बिलासपुर), श्रीकांत जैसवाल (कोरिया), अंकित सोनी (जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर), बिकाश तिवारी (ब्लॉक अध्यक्ष कोटा), सुचित मरावी, कमल महंत, अजय महंत, प्रमोद दीवान, अनुज पाठक, प्रियांशु मल्होत्रा सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी










