सिविल जज परीक्षा पास कर करण शाह खुसरो ने बढ़ाया गंडई का मान, नगर में हुआ, भव्य स्वागत

केसीजी/गंडई।  गंडई के राजा 84 गांव के पूर्व ज़मींदार लाल डोगेंद्र शाह खुसरो के पौत्र एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र करण शाह खुसरो ने सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता, परिवार और पूरे नगर का नाम रोशन किया है,इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने गंडई चौक पर फूल-मालाओं से करण शाह खुसरो का भव्य स्वागत किया,इसके पश्चात सभी लोग मां गंगाई मंदिर पहुंचे, जहां माता के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर करण के साथ उनके पिता लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, माता एवं बहन भी उपस्थित रहे।



ध्रुव भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही,महिलाओं ने आरती उतारी और सभी ने करण को शुभकामनाएं दीं,नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की,कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश सिंघानिया, बांके अग्रवाल, बांके वर्मा, शत्रुधन मन्नू चंदेल, शैलेन्द्र जायसवाल, साकेत दुबे, शैलेन्द्र दुबे, श्रीमती हेमलता ठाकुर, मोहसिन खान, भिर्गेश यदु, क्रांति ताम्रकार, दिलीप ओगरे, अमन सोनी, मिर्जा मुश्ताक बैग, फिरोज मेमन, अमित टंडन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और करण को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर करण के पिता लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने भावुक होते हुए कहा कि करण बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था, उन्हें पूरा विश्वास था कि एक दिन बेटा पढ़-लिखकर परिवार और नगर का नाम रोशन करेगा, आज उसका सपना साकार हुआ है,यह दिन उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी का है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता,करण शाह खुसरो की इस सफलता से पूरे गंडई नगर में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

रिपोर्टर : राशीद जमाल सिद्दीकी