गंडई में धूमधाम से मनाई गई संत श्री शिरोमणि सुपल भगत जयंती

गंडई। आदिवासी कंडरा समाज द्वारा नगर में संत श्री शिरोमणि सुपल भगत महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई, इस अवसर पर नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां डीजे की धुन पर युवक-युवतियां झूमते नजर आए।



हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 फरवरी को कंडरा समाज द्वारा अपने इष्ट देव संत श्री शिरोमणि सुपल भगत महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई,सुबह महिलाओं ने अपने घरों के मुख्य द्वार की साफ-सफाई कर चौक-रंगोली बनाई और नए वस्त्र धारण कर टिकरीपारा मंच व कंडरा भवन में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात समाज व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई,कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित रहकर ही सामाजिक विकास संभव है, हर वर्ष कंडरा समाज के परिवार मिलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं।



इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा सामाजिक भवन से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, डीजे की धुन पर युवक-युवतियां थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए, शोभायात्रा टिकरीपारा देऊर मंदिर से होते हुए मुख्य चौक व गंगई मंदिर तक पहुंची, तत्पश्चात वापस सामाजिक भवन आई,मार्ग में समाजजनों द्वारा शरबत, पेयजल, आइसक्रीम एवं नाश्ते का वितरण किया गया।



शाम को सत्यनारायण पूजा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ, रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया,संपूर्ण कार्यक्रम युवा कंडरा संगठन एवं समाज के प्रमुखों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

समाज अध्यक्ष इतवारी कुंजाम, कुमार कुंजाम, पुरुषोत्तम मरकाम, तुलेश्वर मरकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी ठामेश मरकाम, मुकेश मरकाम, राज मरकाम, गेमश मरकाम, रामू मरकाम, टीकू नेताम, यशवंत नेताम, यतीश कुंजाम, कुलेश्वर नेताम, मड़ई नेताम, परश मरकाम, चुक्का मरकाम, मंजू नेताम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे,कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं को मजबूती देने का संदेश दिया।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी