गंडई /केसीजी ।नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चालान जमा करने की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही सुविधा मिलने वाली हैं,बैंक ऑफ बड़ौदा की गंडई शाखा में शीघ्र ही चालान जमा करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी,अब तक इस सुविधा के अभाव में लोगों को लगभग 22 किलोमीटर दूर छुईखदान जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी, गंडई की लगभग 5 प्रतिशत से अधिक आबादी को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए नियमित रूप से चालान जमा करना पड़ता है।
नई शाखा का हुआ शुभारंभ
18 फरवरी को पंडरिया रोड स्थित सीताराम कॉम्प्लेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया, कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे,इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो ने बैंक प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चालान जमा सुविधा के अभाव में आम जनता को काफी परेशानी होती रही है। उन्होंने शीघ्र इस सुविधा को शुरू करने की मांग की।
बैंक प्रबंधन ने दिया आश्वासन
नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग पर बैंक प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए गंडई शाखा में जल्द ही चालान जमा करने की सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया है,कार्यक्रम में दिवाकरप्रसाद सिंह, जयप्रकाश नारायण, अनंत माधव, पार्षद दिलीप ओगरे, हसन खान, अधिवक्ता धनराज ताम्रकार, विष्णु ताम्रकार, प्रहलाद ताम्रकार सहित बैंक कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
जनता को मिलेगा सीधा लाभ
चालान जमा की सुविधा शुरू होने से अब गंडई के नागरिकों को दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इससे समय की बचत होगी, और आर्थिक बोझ भी कम होगा। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रशासन और बैंक प्रबंधन के प्रति आभार जताया है।
रिपोर्टर :राशीद जमाल सिद्दीकी










