30 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता…..


खैरागढ़ छुईखदान-गंडई (केसीजी)।थाना खैरागढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 30 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खैरागढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 144/1992, धारा 379 भादवि के आरोपी अफसर अली पिता असरफ अली, निवासी रूवाबांधा सेक्टर-6 (रिसाली), भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) न्यायालय से जमानत उपरांत फरार चल रहा था,आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था,आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे,संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी, तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।



दिनांक 17 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भिलाई में दबिश देकर करीब 30 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया,पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है, और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी