नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों में खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है, आयोग के अनुसार इन सीटों पर मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा,जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार शामिल हैं, इन राज्यों से संबंधित सीटों का कार्यकाल अप्रैल माह में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है,आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी, इसके बाद निर्धारित तिथि पर मतदान कराया जाएगा, संभावना है कि मतगणना भी उसी दिन संपन्न होगी।

राज्यसभा को भारतीय संसद का उच्च सदन माना जाता है। इसका कार्यकाल छह वर्ष का होता है, लेकिन हर दो वर्ष में एक-तिहाई सीटों पर चुनाव होते हैं,इसी व्यवस्था के कारण राज्यसभा को स्थायी सदन कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भंग नहीं होती,राजनीतिक दृष्टि से ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, कई राज्यों में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच संख्या बल को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है,आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे, जिससे राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।










