24 फरवरी को पेश होगा, छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट,महिलाओं-युवाओं- किसानों पर रहेगा, विशेष फोकस….



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का वार्षिक बजट आगामी 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी जानकारी राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और अगले ही दिन बजट पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट “विजन 2047” को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है,पूर्व की “ज्ञान-गति” थीम के बाद इस वर्ष भी एक नया थीम प्रस्तुत किया जाएगा, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती दी जा सके।



उन्होंने कहा कि बजट में विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिले।

20 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा, इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे,राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।