गंडई /केसीजी। सर्व आदिवासी कंडरा (बंसोड) समाज गंडई जिला केसीजी के तत्वावधान में आगामी 20 फरवरी, शुक्रवार को संत शिरोमणि संत सुपल भगत की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी,आयोजन को लेकर समाज की बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं,कंडरा समाज के अध्यक्ष इतवारी कुंजाम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 12 बजे दैहान चौक, टिकरीपारा स्थित सामाजिक भवन से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी,यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए,मां गंगई मंदिर पहुंचेगी, इसके पश्चात बस स्टैंड मार्ग से होते हुए पुनः टिकरीपारा स्थित कार्यक्रम स्थल पर समापन होगा।

शोभायात्रा के दौरान बच्चों को संत सुपल भगत के स्वरूप में सजाया जाएगा, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, वहीं समाज की पारंपरिक और पुस्तैनी कला को दर्शाते हुए बॉस (बांस) से निर्मित टुकना, सूपा, बिजना, पर्री, पर्रा, सुपली, झांपी, चुरकी, पसेनी सहित अन्य सामग्रियों का प्रदर्शन किया जाएगा,रात्रि में समाज की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा, समाज अध्यक्ष इतवारी कुंजाम ने गंडई क्षेत्र के सभी समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है,इस आयोजन के माध्यम से समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और संत सुपल भगत के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देगा।
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी










