सद्भावना कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मॉर्निंग इलेवन बनी विजेता, फेमस इलेवन रही उपविजेता

गंडई। नगर के खुसरो ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ, जिसमें मॉर्निंग इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान पर पहुंचकर रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।



टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरे रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न मनु चंदेल ने की विशेष अतिथि के रूप में पार्षद दिलीप औगरे, क्रांति ताम्रकार, डॉ. नारायण चतुर्वेदी, अमन सोनी, मोहसिन खान, लियाकत अली एवं दीपक भट उपस्थित रहे।

सभी टीमों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया, फाइनल मुकाबला मॉर्निंग इलेवन और फेमस इलेवन के बीच खेला गया,टॉस जीतकर मॉर्निंग इलेवन ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फेमस इलेवन की टीम मात्र 47 रनों पर सिमट गई, लक्ष्य का पीछा करते हुए, मॉर्निंग इलेवन ने शानदार खेल दिखाया और आसानी से जीत दर्ज कर विजेता बनी।



मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम मॉर्निंग इलेवन को ट्रॉफी एवं 31,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया,वहीं उपविजेता फेमस इलेवन को ट्रॉफी एवं 15,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया,मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हरी सेन को तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घनश्याम नेताम को प्रदान किया गया,सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,फेमस इलेवन के कप्तान गौरव अग्रवाल ने कहा कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं विजेता टीम के कप्तान किशोर तिवारी ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए दर्शकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पार्षद तामेश्वर साहू, फिरोज मेमन, कन्हैया कुर्रे, भोला जायसवाल, भिरगेश यदु, रणजीत सिंह चंदेल एवं महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन होते रहने की कामना की फाइनल मुकाबले में मोहम्मद आदिल सिद्दीकी और हरी सेन द्वारा की गई शानदार अंपायरिंग की भी दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की आयोजन ने नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी