रायगढ़: होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

रायगढ़। शहर में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए स्पा संचालक एवं होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को युवतियां उपलब्ध कराई जाती हैं, सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने शाम करीब 7:30 बजे होटल में दबिश दी,छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाएं मिलीं, महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।


पूछताछ में स्पा संचालक विनयकांत बरगट ने अवैध गतिविधियों की पुष्टि की साथ ही होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया,पुलिस ने मौके से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, ₹6,000 नकद, स्पा से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर, वर्ष 2024 से किरायानामा एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है,आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 7 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।