बलरामपुर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही….! मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में भड़के जनप्रतिनिधि, मंच छोड़कर बैठे नीचे

बलरामपुर। जिले के हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान उस समय गहमा-गहमी का माहौल बन गया, जब स्थानीय जनप्रतिनिधि आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने से नाराज हो गए, नाराज जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।



इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष, नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंच से नीचे उतरकर दर्शक दीर्घा में बैठ गए,कार्यक्रम में मौजूद विधायक उदेश्वरी पैकरा भी जनप्रतिनिधियों के साथ नीचे बैठ गईं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।



मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों को मनाने में जुट गए। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और जनप्रतिनिधियों को पुनः मंच पर आमंत्रित किया।

ओमप्रकाश जयसवाल जिला अध्यक्ष भाजपा



करीब कुछ समय तक कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम सुचारू रूप से आगे बढ़ा।

दिलीप सोनी नगरपालिका उपाध्यक्ष


उल्लेखनीय है कि इस भव्य आयोजन में करीब डेढ़ सौ जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।